फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 60 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मृगांग शेखर पाठक ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया। जारी तीन आदेशों में उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन




जारी आदेश के अनुसार कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न चौकियों व थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजीत सिंह को चौकी प्रभारी कलक्ट्रेट थाना कोतवाली नगर बनाया गया है, जबकि कृष्णदेव त्रिपाठी को प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है। संतप्रसाद को चौकी प्रभारी रेहुटा थाना चिकासी, रमाकांत शुक्ला को चौकी प्रभारी कुछेछा थाना कोतवाली नगर और रोहित साहू को चौकी प्रभारी चण्डौत थाना जरिया नियुक्त किया गया है। पवन चौधरी को चौकी प्रभारी नई बस्ती थाना राठ और सत्यम प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी पतारा थाना कुरारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है।



दूसरे आदेश में पुलिस लाइन व विभिन्न थानों से चार उपनिरीक्षकों सहित 41 आरक्षियों समेत कुल 45 पुलिसकर्मियों को यूपी-112 में तैनात किया गया है। इनमें पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सतीश चंद्र मिश्रा, निजाम अहमद, अजमत अली और राजेश प्रसाद शामिल हैं। इसके अलावा ललपुरा, जरिया, मौदहा, कोतवाली, सुमेरपुर, राठ, कुरारा, बिवांर और चिकासी समेत कई थानों से आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन




तीसरे आदेश में उपनिरीक्षक गौरव शुक्ला और आरक्षी प्रताप भान को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन संबद्ध (लाइन हाजिर) किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक समायोजन और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। संबंधित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें