फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

Sun, 02 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
राठ में भगवान शिव और मां पार्वती की झांकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन की जयंती अग्रवाल समाज ने शनिवार को धूमधाम के साथ मनाई। दोपहर में समाज के लोगों ने कस्बे में शोभायात्रा निकाली। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

बजरिया के नजदीक स्थित सागर तालाब मंदिर परिसर में सुबह हवन पूजन कर अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराज अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की।

समाज के लोगों ने पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। जयंती पर समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। दोपहर बाद समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कस्बे में बजरिया, मुगलपुरा, काजीपुरा पुलिया, रामलीला मैदान, खुशीपुरा, पड़ाव, कोटबाजार से होते हुए वापस पहुंची। यात्रा में करीब एक दर्जन घोडे़, बैंडबाजों की धुनों पर थिरकते हुए चल रहे थे।

बहुरूपिया कलाकार, स्वांग तमाशे, डीजे और कमल के फूल पर विराजमान मां सरस्वती, शेर पर सवार मां दुर्गा, भगवान शंकर पार्वती, महात्मा गांधी सहित आधा दर्जन झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। एक बग्घी पर महाराजा अग्रसेन के चित्र की झांकी चल रही थी। जुलस के दौरान समाज के केजी अग्रवाल, महेंद्र विद्यार्थी, संदीप अग्रवाल, अक्कू अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें