फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार महिला ने आग लगाकर दी जान

Sun, 02 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सदर अस्पताल के बाहर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कुरारा के भैंसापाली गांव में बीते दो माह से बीमार चल रही एक महिला ने शनिवार को तड़के घर सूना पाते ही केरोसिन डालकर आग लगा ली। बुरी तरह जली महिला को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



भैंसापाली निवासी कमलेश अहिरवार की पत्नी रीना (30) ने शनिवार को तड़के  करीब पांच बजे अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी को दो माह से बुखार आ रहा था। दवा भी चल रही थी। लेकिन इधर उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके पास भी इलाज के  लिए इतना पैसा नहीं कि उसे कहीं बड़े अस्पतालों में ले जाता। प्राइवेट चिकित्सक और कुरारा सीएचसी की दवाएं खिला रहा था। सुबह वह गांव के बाहर चला गया कि तभी घर सूना पाकर पत्नी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घर में धुआं उठने पर पड़ोसी भागे। जानकारी पर वह भी भाग कर घर आया। लेकिन तब तक वह बुरी तरह जल चुकी थी। गंभीर रूप से जली महिला को सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत के  बाद उसके बच्चों और परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। कमलेश ने बताया कि उसके माता पिता थाना बिवांर के न्यूरिया गांव में रहते हैं। वह परिवार के साथ ईंट भट्ठों में मजदूरी करता है। सूचना पर आई थाना कुरारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें