फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से आटो पलटा, दस यात्री घायल

Sat, 09 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौदहा कस्बे के बड़े चौराहे के निकट बिवांर से आ रहा एक आटो सामने से आ रही मैजिक के पिछले हिस्से से टकराकर पलट गया। जिससे उसमें सवार दस यात्री घायल हो गए। उधर इसी मार्ग पर डंफर व आटो की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बाहर भेजा गया है।
विज्ञापन


बिवांर कस्बे से करीब तीन बजे एक आटो एक दर्जन से अधिक यात्री लेकर आ रहा था। जैसे ही आटो कस्बे के बड़े चौराहे के पास  पहुंचा तभी सामने से आ रही मैजिक के ओवरटेक करते समय आटो का अगला हिस्सा टकरा गया। जिससे आटो असंतुलित होकर पलट गया।

जिससे आटो सवार खन्ना थानाक्षेत्र के खम्हरिया गांव के रामशंकर (43) पुत्र बांके, जागेश्वर (25) पुत्र बरदानी,  कमलेश (24) पुत्र अजय पाल, जबकि छानी गांव निवासी भीम (16) पुत्र राकेश, अजय पाल (28) पुत्र रामदास, ममना गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र मूलचंद्र, बहिंगा गांव निवासी रामप्रकाश (12) पुत्र लालू, महाराजपुरा का गयाप्रसाद (19) पुत्र गजराज, कुरारा के भैंसापाली गांव निवासी गीता (24) पत्नी चंद्रशेखर, छोटे (27) पुत्र मोतीलाल घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उधर कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव निवासी रामलाल (47) पुत्र मातादीन बिवांर से आटो में बैठकर कस्बे की ओर आ रहा था। तभी बड़े चौराहे के निकट कम्हरिया मार्ग में एक डंफर को क्रासिंग करते समय उसकी टक्कर से किनारे बैठक रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें