भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के तपोभूमि स्थित मां गायत्री गंगा घाट सोमवार की शाम हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। भक्ति और आस्था के माहौल के बीच मां गंगा की भव्य आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर मां गंगा के प्रति श्रद्धा प्रकट की।
विज्ञापन
आरती में बड़ी संख्या में कस्बे और आसपास के क्षेत्र के लोग शामिल हुए। मां गायत्री गंगा घाट पर प्रतिदिन मां गंगा की आरती की जाती है। इसी परंपरा के तहत दिवाली पर्व की प्रतिपदा पर सोमवार को विशेष आयोजन किया गया। हजारों दीप जलाकर पूरे घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीपों की जगमगाहट और आरती के दौरान गूंजते जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। यहां पर राजेश शिवहरे, छोटू सिंह, आशीष, प्रेमचंद आदि रहे। (संवाद)