फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

Sun, 18 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
लोनिवि के स्टोर में भगवानी विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यालय समेत जिले के कई स्थानों में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने पुर्जों, औजारों व मशीनरी की पूजा अर्चना कर हवन पूजन किया।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित रघुनंदन सिंह आईटीआई संस्थान में अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान ने अनुदेशकों व ट्रेनरों के साथ मंत्रोच्चारण के साथ विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। केंद्र व्यवस्थापक बीके शर्मा आदि ने मशीनों का विधिवत पूजन किया।


इस मौके पर प्रबंधिका प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं। लोनिवि परिसर स्टोर में हुए कार्यक्रम में मनोज कुमार वर्मा सहायक अभियंता, संघ के अध्यक्ष रघुवीर प्रजापति, मंत्री अतुल कुमार, श्रीकिशन, भोला, इकबाल हुसैन आदि मौजूद रहे। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार  नेस्ले मार्केट में व्यापारियों ने हवन पूजन किया। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों हुए। सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयाें में जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
विज्ञापन


नेस्ले मार्केट में पारसमणि विश्वकर्मा, प्रभूदयाल, दयानंद विश्वकर्मा, गोरेलाल, अरविंद गुप्ता, कल्लू विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे। राठ प्रतिनिधि के अनुसार विश्वकर्मा समाज के लोगों और कामगारों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। रामलीला मैदान में विश्वकर्मा पूजा समिति के लोगों ने विधि विधान के साथ यज्ञ किया। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्र छात्राओं ने विधि विधान के साथ हवन पूजन किया। रोडवेज के वर्कशाप में भी पूजा अर्चना की। कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में विधि-विधान के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विश्वकर्मा समाज समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन


नारायण दास अकेला ने भगवान के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्यामदास, रामस्वरुप, सीताराम, रामकिशोर, दिलीप, प्रमोद, राहुल, सुशील आदि मौजूद रहे। पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार गांव स्थित पावर सब स्टेशन, जलसंस्थान कार्यालय व निजी संस्थानों में विश्वकर्मा पूर्जा विधि विधान के साथ की गई। पावर सबस्टेशन में प्रधान आनंद अशोक सचान की मौजूदगी में कर्मचारियों ने पूर्जा अर्चना की। इस मौके पर रामनारायण, मनीष, दीपक, धर्मेद्र, भूरा आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही उद्यान विभाग की नर्सरी में मोहम्मद खालिक अंसारी ने विश्वकर्मा पूजन कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें