रोडवेज परिसर में यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज करता कर्मी
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। लॉकडाउन के कारण दो माह बाद रोडवेज बसें सोमवार से शासन की गाइड लाइन के अनुसार संचालित हुई। रोडवेज के एआरएम ने चालक व परिचालकों को गाइड लाइन की जानकारी दी। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इसके बाद सैनिटाइज बस में बैठाया गया। शहर व राठ डिपो परिसर से 50 बसें कानपुर, महोबा, उरई, राठ के लिए रवाना हुईं।
एआरएम राजेंद्र सिंह यादव ने बताया शासन के निर्देशानुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से रोडवेज बसों को डिपो से निकाला गया। जिन्हें परिसर से निकालने से पहले सैनिटाइज किया गया। बस चालक व परिचालक को शासन से जारी गाइडलाइन की जानकारी दी। मॉस्क का प्रयोग कर बस संचालन करने के निर्देश दिए।
सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उन्होंने बताया बस कानपुर, महोबा, उरई, लखनऊ सहित अन्य स्थानों के लिए रवाना की गई है। प्रत्येक बस में सीटों के हिसाब से यात्रियों को बैठाया गया है। उधर मुख्य बाजार सहित शहर की सभी दुकानें संचालित की गई। बसों में चालक, परिचालक सहित सभी यात्रियों को मॉस्क लगाकर यात्रा करने के निर्देश हैं।
दुकानें खुलने से सड़कों में चहलपहल नजर आई और ग्राहक दुकानों में पहुंचकर खरीदारी करते दिखे। शहर में किराना, हार्डवेयर, सैलून, कपड़ा, जूता चप्पल, मोबाइल सहित सभी दुकानें गाइड लाइन निर्देशों के अनुसार खुलीं।
चालक व परिचालक को दिशा निर्देश देते एआरएम राजेंद्र सिंह यादव- फोटो : HAMIRPUR
सुभाष बाजार में दुकाने खुलने से बढ़ी रौनक- फोटो : HAMIRPUR