फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी की तलाश में आकर फंसे, अब ठेकेदार कर रहा मनमानी, मजदूरों को भोजन न देने पर खुली पोल

विज्ञापन
कुरारा अस्पताल के चिकित्सकों की आरती कर सम्मानित करते स्वमं सेवक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। झारखंड निवासी एक ठेकेेदार नौकरी दिलाने के नाम पर बिहार राज्य के करीब 40 मजदूरों को फरवरी में शहर लाया था। सभी को गौरादेवी मोहल्ला में किराए पर कमरा दिलाया। इधर लॉकडाउन के कारण सभी मजदूर यही फंस गए। जिनके पास अब भोजन के लाले हैं। अब सभी पालिका की कम्युनिटी किचेन का सहारे हैं। इससे मजदूरों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बिहार के हरीपुर मुजफ्फरपुर निवासी महेश कुमार, प्रयागराज के अनिल सिंह, बस्ती जिले के शिवशंकर समेत 25 मजदूरों ने बताया फरवरी में झारखंड निवासी सिकंदर यादव उन्हें निर्माणाधीन नेवेली पावर प्लांट व सिटी फारेस्ट के पास बन रहे बाईपास में कार्य कराने की बात कहकर लाया था।
प्रत्येक मजदूरों से 17- 17 हजार रुपये भी लिए। कहा लिया गया पैसा फाइल चार्ज है। मगर उन्हें कही रोजगार नहीं मिला। 25 मार्च को लॉकडाउन लगने से वह सभी लोग फंस कर रह गए। ठेकेदार ने भोजन देना भी बंद कर दिया और उनके पास खाने के लिए पैसे तक नहीं है।
विज्ञापन

वह लोग लगातार पालिका में चल रही किचेन से भोजन कर रहे है। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई संजय वर्मा मंगलवार की रात नगर पालिका पहुंचे। जिन्होंने मजदूरों के बयान दर्ज किए है। नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने बताया सभी को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
50 मॉस्क बनाकर थानाध्यक्ष को सौंपा
भरुआसुमेरपुर। परमलाल सेवा समिति के डा. एसके चक्रवर्ती ने थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव को महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए मॉस्क, हर्बल सैनिटाइजर दिया। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र सागर, डॉ. सुनीता सागर, ज्ञान बाबू, अखिलेश श्रीवास, अखिलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
कोरोना योद्धाओं पर की पुष्प वर्षा
हमीरपुर। चिकित्सक किसी कोरोना योद्धा से कम नहीं हैं। जो घर परिवार को मोह छोड़कर मरीजों की सेवा में दिन रात लगे हैं। ऐसे योद्धाओं का सम्मान करने के लिए लोग उन पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान कर रहे हैं। बुधवार को कुरारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वयं सेवक संघ की टीम पहुंची। जहां ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उनकी आरती उतारी। इस मौके पर बाल गोविंद सोनी, देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, डा. आशुतोष त्रिपाठी, गणेश तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, ओमप्रकाश सोनी, मैयाराम वर्मा व रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें