फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में शामिल होने साइकिल से निकला जयनारायण, 400 किमी सफर तय कर शहर की सीमा पर रेलवे ब्रिज से निकला

विज्ञापन
बहन की शादी करने बुलंदशहर से साइकिल से बांदा जा रहा जयनरायन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
पत्योरा। चार मई को बहन की शादी में शामिल होने के लिए जयनारायण साइकिल से करीब चार सौ किमी का सफर कर बुलंदशहर से पत्योरा गांव पहुंचा। पत्योरा में उसकी साइकिल पंचर होने पर दुकानदार ने मुफ्त में टायर डालकर उसकी मदद की। इसके बाद वह बांदा के महुटा अपने गांव के लिए निकला। बताया अभी भी 125 किमी और साइकिल चलाने के बाद वह गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन

बांदा के महुटा निवासी जयनारायन ने बताया दो दिनों में 400 किमी से अधिक का सफर कर वह पत्योरा पहुंचा है। कहा जिले की सीमा सील होने के कारण वह यमुना रेलवे पुल पार कर आया है। साइकिल पंचर होने पर एक दुकानदार ने मदद की है।
उसने बताया बुलंदशहर के अनूप नगर में स्वामी परमानंद आश्रम में 12 वर्ष से सेवा कर रहा है। बताया उसकी बहन की शादी चार मई को तय है। शादी में शामिल होने के लिए जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो साइकिल से निकल पड़ा। बताया अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, भोगनीपुर होते हुए आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें