फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से भरी लोडर पलटी, दो की मौत, बारह घायल

विज्ञापन
राठ सीएचसी में घायलों से जानकारी लेते मुस्करा कोतवाल विनोद कुमार - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा/ राठ। (हमीरपुर) शादी समारोह में खाना बनाकर लौटते वक्त मजदूरों से भरी लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 12 अन्य घायल हुए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी नीलेश कुमार (20) ने बताया शादी समारोह में खाना बनाने का काम करते हैं। गुरुवार को मल्हौंवा गांव निवासी ठेकेेदार कुंवर लाल हलवाई के साथ शादी समारोह में काम करने बांदा गए थे। उनके साथ गांव के महेश कुमार (16), राजकुमार (17), कृष्ण कुमार (20), राहुल कुमार (18), पनवाड़ी के नैपुरा गांव के रामलखन (22), अकौनी निवासी लेखराज (25), जयहिंद (30) राठ के लुधियातपुरा मोहल्ला की सुनीता (60), कुसुम (55), गिरजारानी (68), श्यामवती (55), शांति देवी (45) व तिजिया (55) भी थीं।
समारोह में काम करने के बाद शुक्रवार सुबह सभी लोग लोडर वाहन से लौट रहे थे। हमीरपुर मार्ग पर बिहूनी गांव के पास चालक को झपकी आ गई। जिससे अनियंत्रित लोडर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में शांति देवी व तिजिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सभी सवार घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां जयहिंद की हालत नाजुक होने पर डॉ. अखिलेश कुमार ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। मृतका शांति देवी के पति महिपाल अहिरवार व तीन पुत्र रविंद्र, सुरेंद्र व पुष्पेंद्र मजदूरी करते हैं। वहीं मृतका तिजिया के पति नृपत, पुत्र राजेंद्र व सुरेंद्र भी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

एंबुलेंस से सीएचसी जाते दुर्घटना में घायल मजदूर- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें