सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में शनिवार को संकुल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। विविध विषयों पर मॉडल भी प्रस्तुत किए। नन्हें वैज्ञानिकों को सभी ने सराहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्रहानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की। विज्ञान प्रदर्शनी बाल वर्ग में विद्या मंदिर हमीरपुर के छात्र आशीष कुमार, यश भदौरिया, अनमोल पाठक, निर्देश कुमार और कनक श्रीवास्तव प्रथम रहे।
किशोर वर्ग की प्रतियोगिता में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज राठ के नीलेश कुमार, उपदेश कुमार, अंकित यादव, हमीरपुर के पवन मिश्रा, करण मिश्रा, तरुण वर्ग में हमीरपुर के आलोक सिंह, विकास, आनंद चौरसिया, रवि सिंह और बाल मंदिर राठ के देवेश ने बाजी मारी। वैदिक गणित में हमीरपुर और राठ की टीम प्रथम रही।
वैदिक गणित पत्र वाचन में बाल मंदिर राठ की टीम अव्वल रही। विज्ञान प्रश्न मंच में बाल मंदिर राठ के मुनिराज, हिमांश़ु, कपिल, आलोक, जन्मेजय, प्रियंाशु, भूपेंद्र सिंह, जसक्त, सागर गुप्ता प्रथम रहे।
विज्ञान पत्र वाचन बाल वर्ग में हमीरपुर के आदिल सिंह, मौदहा की अंशिका और राठ के हर्षित प्रथम रहे। किशोर वर्ग में महिला सिंह हमीरपुर, अभिषेक राठ, तरुण वर्ग में जतिन राठ, ऋषभ हमीरपुर और राजसिंह कुरारा ने सफलता का परचम लहराया। विज्ञानात्मक प्रयोग में राठ के दीपेंद्र सोनी, नीलेश गुप्ता, शिवांक द्विवेदी, सांस्कृतिक प्रश्न मंच में मौदहा की बलराम टीम, हमीरपुर की भरत टीम और राठ की लक्ष्मण टीम प्रथम रही।
गणित प्रदर्श में तन्मय हमीरपुर, नवीन, आदिल राठ प्रथम रहे। प्रदर्शनी के दौरान किसी ने बाढ़ नियंत्रण यंत्र तो किसी ने जल का संरक्षण और सूर्य ग्रहण, दिन रात के मॉडल का प्रदर्शन किया। समापन पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों कंी वैज्ञानिक क्षमता को निखारना है।
मौके पर गुलाब सिंह सेंगर, शिवरतन विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह गौर, अशोक यादव, उमाकांत गुप्ता, सुघर सिंह, खेमचंद्र कुशवाहा, संजय राजपूत, डॉ प्रहलाद कुमार, अनुज कोष्टा और संचालक बृजकिशोर चौहान मौजूद रहे।