फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की अनदेखी से अधिवक्ता नाराज

Sat, 16 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
काले झंडे लेकर नारेबाजी करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानून व्यवस्था बिगड़ने और अधिवक्ताओं के खिलाफ हो रही घटनाओं के विरोध में शनिवार को बार संघ के बैनर तले वकीलों ने मोर्चा खोला। उन्होंने काली पट्टी बांधकर और काले झंडे लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघ ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


बार संघ के अध्यक्ष रामसिंह राजपूत और महामंत्री रामबाबू अवस्थी की अगुवाई में अधिवक्ताओं का जुलूस सरकार विरोधी नारेबाजी करता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा। अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों से वह आहत हैं। ऐसा लगता है कि सरकार अधिवक्ता विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। उन्होंने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि अधिवक्ताओं की हत्या जैसी घटनाओं पर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

कानून व्यवस्था खराब हो रही है। इसलिए प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए। जिन वकीलों की हत्या हुई है उनके आश्रितों को तत्काल सरकारी सेवा में लिया जाए। मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी को ज्ञापन देते समय अधिवक्ता मोहनस्वरूप पाठक, ओमप्रकाश द्विवेदी, देवेंद्रमोहन चौबे, जयपाल, महेश साहू, हिमांशु, रामदत्त यादव, रामकुमार भदौरिया, मथुरा प्रसाद द्विवेदी, भगवानदास दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें