फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एजेंट से हड़पे लाखों रुपये, महिलाओं ने उठाई आवाज

Sat, 22 Nov 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य के सामने डाकघर की अभिकर्ता व उसके पति की ओर से ग्राहकों का पैसा डकारने का मुद्दा छाया रहा। शिकायत करने पहुंची महिलाओं को न्याय का भरोसा देते हुए कहा गया कि उसके घर की कुर्की कराई जाएगी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनीता गुप्ता ने शिकायतें सुनीं। हमीरपुर नई बस्ती की निशा गुप्ता ने बताया कि डाकघर के एजेंट वंदना गुप्ता व उनके पति सुशांत सिंह से आरडी चालू कराई थी। वह घर से किस्त ले जाता रहे। लेकिन डाकघर में जमा नहीं की। इसके अलावा एक फिक्स का 50 हजार रुपये ले गए जो जमा नहीं किया। इसी तरह कजियाना मुहल्ले की उमा देवी के अलावा मुस्कान, आसमां, रामरती, किरन ने एजेंट की शिकायत की। बताया कि उनकी मेहनत की कमाई को वह डाकघर के नाम पर हजम कर गया।
बढ़ेरा गांव की सोमवती ने परिवार के लोगों पर जमीन कब्जा का आरोप लगाया। हमीरपुर के सूफीगंज निवासी केतकी देवी ने बताया कि उसके पति की मौत हो गई है और जेठ हिस्सा नहीं दे रहे हैं। बिवांर थाने के लिदार गांव की अनुराधा ने बताया कि उसकी शादी 2018 में कुरारा के खरौंज गांव निवासी कौशल से हुई थी। अब ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे है। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद से संबंधित 20 शिकायतें आईं। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनने के बाद आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें