मुस्करा में बस का इंतजार करती सवारियां।
- फोटो : HAMIRPUR
मुस्करा (हमीरपुर)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के चुनाव में रोडवेज बसों को चुनाव ड्यूटी में अधिकृत कर लेने से बसों की कमी हो गई है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में प्राइवेट हल्के वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। मंगलवार को कस्बे के चौराहे पर आने जाने वाले यात्रियों का खासा जमावड़ा लगा रहा।
कस्बे से मौदहा जाने वाले यात्री जमील ने बताया कि वह पत्नी व बच्चों के साथ शादी में शामिल होने के लिए करहिया गांव जा रहे हैं। लगभग दो घंटे से चौराहे पर मौदहा जाने वाली रोडवेज बस का इंतजार कर रहा है। लेकिन कोई रोडवेज बस का साधन नहीं मिला। डग्गामार वाहन में सफर करने में डर लगता है।
वहीं रामफल व्यास ने बताया कि वह पुरोहित का काम करते हैं और हाजीपुर अपने जजमान की लड़की की शादी करवाने जा रहे हैं। बताया कि लगभग एक घंटे से हमीरपुर की ओर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कोई बस नहीं मिली।
मुस्करा में मां के साथ बस के इंतजार में बैठे बच्चे।- फोटो : HAMIRPUR