फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: धान लादकर लौट रहा मजदूर ट्रैक्टर के नीचे गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर लौट रहे मजदूर का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर और ट्रॉली के पहियों के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिदोखर मेदनी निवासी रामनरेश कुशवाहा बुधवार को ट्रैक्टर से खेत में धान की फसल लेने गया था। साथ में गांव का प्रदीप प्रजापति (25) मजदूरी करने गया था। धान लादकर लौटते समय रामनरेश ट्रैक्टर चला रहा था जबकि प्रदीप ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा था। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से प्रदीप नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इसके बाद धान से लदी ट्रॉली का पहिया भी उसके ऊपर चढ़ गया।
हादसे के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। वह मजदूरी करके परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटे की अचानक मौत से मां दुर्जी और भाई राजेश व भोला का रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने कहा कि मृतक की मां दर्जी के शिकायती पत्र के आधार पर ट्रैक्टर चालक रामनरेश के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें