फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। टीकुर गांव में अपने मामा के घर रह रहे एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। वह गुरुवार शाम अपने भाई से 90 हजार रुपये लेकर आया था। रुपये गायब हैं। भाई ने रुपयों के लालच में रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महोबा जनपद के पनवाड़ी थाने के बिजरारी गांव निवासी अच्छेलाल ने बताया कि उनका छोटा भाई भान (19) दस साल से राठ कोतवाली क्षेत्र के टीकुर गांव में अपने मामा गजाधर के यहां रहता था। मजदूरी करता था। भान बुधवार शाम दिल्ली निवासी बहन सुनीता से मिलकर लौटा था। गुरुवार को बिजरारी गांव पहुंचा। भाई अच्छेलाल से काम के लिए 90 हजार रुपये लेकर टीकुर वापस आ गया। गुरुवार शाम से भान से कोई संपर्क नहीं हो पाया। शुक्रवार सुबह टीकुर में अपने मामा के यहां साड़ी के फंदे से लटका मिला। रुपये गायब थे। आरोप लगाया कि रिश्तेदारों ने रुपयों के लालच में उनके भाई की हत्या की है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी किसी ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें