फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन होने से सब्जियों के भाव दोगुने, खरीदारी के लिए किराना दुकानों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लॉकडाउन करने के आदेश के बाद अचानक सब्जियों के भाव बढ़ गए। वहीं किराना की दुकानों से आवश्यक खाद्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते दुकानों में सामान का स्टाक कम या समाप्त होने पर दुकानदारों ने ग्राहकों से जरूरत के उपयोग भर के लिए ही सामान लेने को कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बुधवार से पूरे प्रदेश को लॉकडाउन किए जाने की घोषणा की है। इस घोषणा में कहा किराना, दूध, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर व अन्य जन उपयोगी वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी। मगर लोग मानने को तैयार नहीं है और जन उपयोगी वस्तुओं की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
किराना के थोक व्यापारी राहुल गुप्ता ने बताया चार दिनों से दाल, चावल, आटा, तेल, मसाला व अन्य वस्तुओं की लोग पहले की अपेक्षा ज्यादा खरीद रहे हैं। कहा कानपुर से माल न आ पाने से वस्तुओं का स्टाक भी कम हो रहा है।
विज्ञापन

यही हाल रहा तो स्टाक खत्म हो जाएगा। वहीं बीस रुपये किलो मिलने वाला आलू 30 रुपये, प्याज 30 रुपये प्रति किलो बिका। हरी मिर्च 50 रुपये की 250 ग्राम, हरी धनिया 30 रुपये की 250 ग्राम, लौकी, कद्दू, बैगन 30 रुपये प्रति किलो, खीरा 50 रुपये किलो बिका।
बच्चों को न भेजें घर से बाहर
हमीरपुर। शुरुआत से ही कहा जा रहा है कोरोना का खतरा सबसे अधिक बुजुर्गों और बच्चों को है। क्योंकि उनकी बीमारियों के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में उनका खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया बच्चों को हाथों की स्वच्छता के बारे में विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्हें साबुन से बार-बार हाथ धुलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अभिभावक उनके साथ मनोरंजन का माहौल बनाए, खेल खेल में उन्हें हाथ धोने के बारे में समझाएं।
कोरोना से बचाव के संदेश
हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें। खांसते और छींकते समय अपने नाक और मुंह को रुमाल से ढके। चेहरे, आंख, नाक व मुंह को बार-बार न छुए। ज्यादा भीड़ वाली जगह न जाएं। खांसी, जुकाम वाले मरीजों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें