पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी रेखा भी उसके साथ रहती थी। लेकिन चार दिनों पहले वह झगड़कर दिल्ली से भाग आई थी। बताया उसी को लेने वह अपनी मां के साथ बीते बुधवार को बांधुर बुजुर्ग आया था। लेकिन उसने साथ जाने से मना कर दिया और गुंडों से पिटवाया।
वहीं पीड़ित के साले संतराम कुशवाहा और ससुर रामजीवन ने बताया कि उसके जीजा ने उन पर दबाव बनाने के लिए खुद चाकू मारा है। वहीं थाना प्रभारी निशिकांत रॉय ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें पति को चोट आई है। कहा घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। कहा अगर कोई तहरीर आएगी तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल से हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर किया है।