ईनेम में किसान को सम्मानित करते मंडी सचिव रामसेवक वर्मा।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर में कृषि उत्पादन मंडी समिति में राष्ट्रीय कृषि बाजार दिवस समारोह में मासिक इनामी योजना के तहत अधिक उत्पादन बेचने पर दो किसानों व अधिक उत्पाद खरीदने पर एक व्यापारी को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय कृषि बाजार दिवस समारोह के तहत मंडी समिति कार्यालय में कृषक श्री व व्यापारी श्री पुरस्कार वितरित किए गए। मंडी सचिव रामसेवक वर्मा ने बताया कि मासिक पुरस्कार योजना के तहत प्रत्येक माह की 14 तारीख को आयोजित होने वाले समारोह में अधिक उत्पाद बेचने पर किसान रामदयाल सौखर एवं आदित्य देवगांव को कृषक श्री पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान की गई।
इसी तरह व्यापारी श्री पुरस्कार के तहत अधिक उत्पाद खरीदने पर श्रीजी ट्रेडर्स के श्यामबाबू पांडे को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंकित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, करण सिंह, मनोज द्विवेदी, मदन आदि कर्मी मौजूद रहे।