फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने वैज्ञानिक मॉडल बना लूटी वाहवाही

Mon, 31 Dec 2018 11:50 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञान के मॉडलों को देखते एसपी हेमराज मीणा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में विज्ञान मेला एवं शैक्षिक प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक मनीषा अनुरागी और भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री राकेश सिंह निरंजन ने किया।
विज्ञापन


 विज्ञान मेले में छात्रों ने अलग-अलग विषयों के मॉडलों को बनाकर वाहवाही लूटी।

पृथ्वी मिसाइल का मॉडल अभिषेक परिहार, आदित्य, रामेंद्र रावत, सौरभ साहू, भारतीय तोप सुरेश कुशवाहा, अवधेश परिहार, अनुराग, राजप्रताप सिंह, विद्युत फायर शिवम राजपूत, शेर सिंह, शिवम गुप्ता, सत्यम, वाटर राकेट कौशल किशोर, विकास, लौह स्तंभ दिल्ली मॉडल आयुष तिवारी, सिद्धार्थ, अजय, धनंजय, पवन, जल संरक्षण अजय त्रिपाठी, ईवीएम मशीन कपिल कुमार,

कृष्णा सोनी, संसद भवन शिवम, प्रीतम, मुत्त गोदावरी ऋषि, रितिक सोनी, जितेंद्र और जल जीव के मॉडलों का नितिन द्विवेदी, अभ्यांश अग्रवाल ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मैदान में जल जीव शाला, राफेल, आधुनिक टैंक, अग्नि मिसाइल और सार्जिकल स्ट्राइक मॉडलों का शानदार प्रदर्शन किया गया। समापन पर एसपी हेमराज मीणा ने प्रदर्शनी देख सराहना की।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। संस्थापक सदस्य प्रमोद सिंह गौर, केजी अग्रवाल, प्रबंधक सुशील सिंह परिहार, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जयवीर सिंह, मुनीम बाबू अग्रवाल, जगतराम तिवारी आदि रहे। संचालन बृजकिशोर सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें