फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पनवाड़ी को आठ विकेट से हराकर केजीएन मौदहा ने जीती रॉयल ट्रॉफी

Sun, 18 Jan 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो18एचएएमपी 32- विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी व चेक सौंपते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। रॉयल ग्रुप की ओर से आयोजित रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। केजीएन मौदहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनवाड़ी को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। आयोजक मंडल की ओर से विजेता टीम को क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफी व एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

रॉयल ग्रुप के सदस्य सत्यम राजपूत ने बताया कि फाइनल मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल में केजीएन मौदहा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पनवाड़ी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 145 रन बनाए। पनवाड़ी की ओर से जावेद गुर्जर ने 36 गेंदों पर तीन छक्का और एक चौका लगाते हुए 41 रन की पारी खेली। अमित ने 21 गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 32 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएन मौदहा की ओपनर जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत की। जिसकी बदौलत जीत का लक्ष्य 14 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। मोहम्मद फरदीन ने 36 गेंदों पर तीन छक्के और पांच चौकों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अर्जुन ने 28 गेंदों में चार छक्के और दो चौके लगाकर 50 रन बनाए। छोटू यादव ने 21 गेंदों में सात चौकों की मदद से 38 रन बनाए। फुरकान एक रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले के दौरान मां कालिका माता मंदिर तालाब प्रांगण में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत, मुस्करा ब्लॉक प्रमुख वीरनारायण राजपूत, जिला पंचायत सदस्य करन सिंह दद्दू, दिग्विजय पाठक, विकास राजपूत उपस्थित रहे। मैच की कमेंट्री सैंडी द्विवेदी, अमित त्रिवेदी, पंकज शुक्ला और राकेश ने की। अंपायर की भूमिका अमित गुप्ता और विशाल अकेला ने निभाई। फाइनल मुकाबले में ग्राउंड में चीयर गर्ल्स भी छक्का, चौका और विकेट गिरने पर ठुमके लगातीं नजर आईं।

फोटो18एचएएमपी 32- विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी व चेक सौंपते अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें