फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: केजीएन मौदहा ने आर्मी इलेवन उरई टीम को 41 रन से हराया

Wed, 14 Jan 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बा के मां कालिका माता मंदिर प्रांगण में चल रहे रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट में केजीएन मौदहा ने आर्मी इलेवन उरई को 41 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दर्शकों तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

रॉयल ग्रुप के सदस्य अमित गुप्ता और विशाल अकेला ने बताया कि मंगलवार को क्वार्टर फाइनल राउंड में केजीएन मौदहा और आर्मी इलेवन उरई टीम के बीच मुकाबला हुआ। केजीएन मौदहा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
बल्लेबाज छोटू यादव ने पांच चौके और पांच छक्के जड़ते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। जिगर ने 19 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल रहा। दिलीप ने 15 गेंद में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 30 रन बनाए, नदीम अंसारी ने 12 गेंद पर 14 रन बनाए। मौदहा के बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 171 रन बनाए।
विज्ञापन

आर्मी इलेवन उरई के गेंदबाज प्रवेश यादव ने चार ओवरों में 29 रन खर्च करके चार विकेट हासिल किए। गेंदबाज सत्यम ने चार ओवरों में 30 रन देकर दो विकेट लिए, वहीं अक्षय और अंकित तिवारी को एक-एक विकेट मिला। अंकित तिवारी ने अपने दो ओवरों के स्पेल में 33 रन खर्च किए और सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्मी इलेवन उरई की शुरुआत तो ठीक रही। ओपनर बल्लेबाज अभिनय पटेल ने शानदार पारी खेली। 22 गेंदों में पांच छक्का और एक चौका लगाकर 42 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। सत्यम ने भी 34 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाकर 42 रन बनाए। प्रवेश यादव ने 12 गेंदों पर एक छक्का लगाते हुए 12 रन बनाए। उरई के अन्य बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सके।
केजीएन मौदहा के एक के बाद एक विकेट गिरते गए। पूरी टीम 18 ओवरों में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। केजीएन मौदहा के गेंदबाज छोटू यादव ने चार ओवरों 14 रन खर्च करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। कप्तान नियाज ने तीन ओवर में 22 रन दिए और तीन विकेट झटके। यीशु को दो विकेट मिले और सोहेल को एक विकेट मिला। शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के चलते केजीएन मौदहा ने 41 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो छोटू यादव रहे जिन्हें मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
पूर्व प्रधान पप्पू सिंह इमिलिया, विकास राजपूत, पहाड़ी प्रधान तेजू मौजूद रहे। कमेंट्री गहरौली के उमाशंकर तिवारी, सैंडी द्विवेदी, अमित त्रिवेदी और राकेश ने की। अंपायर राघवेंद्र और विपिन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें