मौदहा। कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय खेल महोत्सव के दूसरे फेज का फाइनल मुकाबला केजीएन मौदहा ने छह विकेट से जीत लिया। मेहमान टीम दिल्ली अजेय थी लेकिन विजेता का खिताब नहीं ले सकी।
रविवार को फाइनल मुकाबला केजीएन मौदहा और दिल्ली के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया। दिल्ली ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। दिल्ली के ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए अभय यादव व अमन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन मीशम अब्बास की गेंद पर अभय यादव 25 रनों पर आउट हो गए। उनकी जगह बल्लेबाजी करने उतरे सौरभ सिंह ने 37 रन की पारी खेली। केजीएन मौदहा को 185 रनों का लक्ष्य मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएन मौदहा को अभय व हर्षित ने शानदार शुरुआत दिलाई। केजीएन मौदहा ने दिल्ली को 6 विकेट से फाइनल में पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच प्रियांशु रहे। जबकि मैन आफ दी सीरीज अभय चुने गए। मुकाबले में अंपायर की भूमिका डॉ आसिफ परवेज व अज़ीज़ मिंटू ने निभाई जबकि स्कोरिंग समीर व कमेंट्री अब्दुल कादिर ने की।