फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ के कार्य से मुक्त रखें

Wed, 14 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में पोलिंग बूथ की व्यवस्था का भार मिलने से बीएलओ में नाराजगी है।  कुरारा और सुमेरपुर विकासखंड के बीएलओ ने एडीएम को ज्ञापन देकर बूथ के कार्य से मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार प्रजापति को दिए ज्ञापन में बीएलओ ने बताया कि चुनावों में बूथ की व्यवस्था के लिए लेखपाल, पंचायत सचिव व पंचायत मित्रों को लगाया जाता है।

लेकिन इस बार चुनाव में उन लोगों पर इस व्यवस्था का दबाव डाला जा रहा है। बीएलओ ने कहा कि पंचायत चुनाव 2015 में राठ व मुस्करा ब्लाक में बूथ व्यवस्था में बीएलओ की ड्यूटी नहीं लगाई गई। इसे देखते हुए उन्हें भी इस कार्य से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन देते समय बीएलओ सोमप्रकाश, पंकज कुमार, राकेश कुमार मिश्रा, धनीराम, अनीस अहमद, सुखदेव, गफूर सिंह, मुकेश सिंह, रामनारायन, राजेंद्र, रामप्रकाश, अखिलेश सिंह, शारदा प्रसाद, हरदयाल त्रिपाठी, गोकरन श्रीवास, रावेंद्र सिंह आदि बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें