फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कानपुर ने आगरा 21 रन से हराया

Sat, 14 Feb 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। स्वर्गीय महाराजा नरेंद्र सिंह जूदेव की स्मृति में कस्बा स्थित खेल मैदान पर शुक्रवार को आयोजित अंतरराज्यीय सोनालिका चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल कानपुर और आगरा के बीच रोमांचक रहा। कानपुर ने 21 रन से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


कानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 150 रन बनाए। सुमित राठौर ने 28 गेंदों पर 39 रन (तीन छक्के, तीन चौके) ठोके, कप्तान राहुल ने 20 गेंदों में 30 और राज ने 13 गेंदों पर 20 रन जोड़े। देवेंद्र ने 10 गेंदों में 19 रन बनाकर योगदान दिया। आगरा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 129 रन पर सिमट गई।
आगरा के सार्थक ने 21 गेंदों में 38 और शिवांशु ने 22 गेंदों पर 35 रन बनाए, लेकिन कानपुर की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया। मनु सिंह ने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट चटकाए, सुमित राठौर ने चार ओवर में 13 रन पर तीन विकेट लिए। विशाल और विकास को एक-एक सफलता मिली। मनु सिंह मैन ऑफ द मैच बने, जबकि सुमित राठौर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सरीला के राजा समर सिंह जूदेव रहे। मौके पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी मालिक कपिल राजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत, ब्लॉक प्रमुख जीतू राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश, मदन पासवान, विपिन वर्मा, चंद्रपाल राजपूत व राजेंद्र खरे उपस्थित रहे। कमेंट्री रामकुमार त्रिपाठी, अंशुल यादव व कुलदीप गुप्ता ने की, स्कोरर प्यार मोहम्मद, अंपायर जीतू यादव व सिद्ध गोपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें