फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नौकरी का बेहतर मौका

Thu, 03 Sep 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही रोजगार का अवसर मिलने वाला है। ऊना की ल्यूमिनेस कंपनी बैटरी प्रोसेसर वर्कर के 55 पद भरेगी।
विज्ञापन


इसके लिए हमीरपुर, भोरंज तथा बड़सर रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। भोरंज में 16, हमीरपुर में 17 और बड़सर में 18 सितंबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

कंपनी चयनित युवाओं को 6 से 7 हजार रुपये मासिक वेतन देगी। कंपनी पीएफ, आने-जाने के लिए गाड़ी, मेडिकल भत्ता, आवास तथा भोजन की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन


साक्षात्कार में भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, दस जमा दो व आईटीआई रखी है। योग्यता के आधार पर कंपनी युवाओं का चयन करेगी। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की है।
विज्ञापन


साक्षात्कार में भाग लेने के लिए युवाओं को शैक्षणिक प्रमाणपत्र तथा आईटीआई डिप्लोमा साथ लाना होगा। साक्षात्कार में उत्तीर्ण युवाओं को कंपनी बुलावा पत्र जारी करेगी। इसमें ज्वाइन करने की तिथि बताई जाएगी।
..................
ऊना की ल्यूमिनेस कंपनी 16, 17 व 18 सितंबर को साक्षात्कार लेगी। कंपनी बैटरी प्रोसेसर के 55 पद भरेगी।
-विजेंद्र पाल राणा, जिला रोजगार अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें