फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बेटी पर फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

विज्ञापन
राठ कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अतुल सोनी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ में कस्बे में विधायक आवास के सामने मां बेटी पर फायर करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के पास से तमंचा व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को शाम एक मोहल्ले में सराफा व्यापारी की पत्नी व बेटी घर में बनी दुकान पर बैठीं थीं। तभी एक तरफा प्रेम करने वाला आरोपी अतुल सोनी पुत्र कल्लू निवासी बुधौलियाना मोहल्ला बाइक लेकर पहुंचा। आरोपी ने तमंचे से मां बेटी पर फायर झोंक दिया।
इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गईं थीं। बताया कि आरोपी युवती से शादी करना चाहता था। इसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई, जिसमें शादी न करने की बात हुई। वहीं, पिता अपनी बेटी की शादी के लिए कहीं और बात चलाने लगा। इसी पर आरोपी ने घर पहुंच फायरिंग कर दी। बताया कि विधायक कार्यालय के सामने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने अतुल सोनी, टीलू सोनी, कपिल व गजेंद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि गोली चलाने वाला अतुल सोनी बाइक से महोबा अपने रिश्तेदार के यहां भागने की फिराक में था। उसे कोतवाली के एसआई गौरव चौबे व एसआई सुरेंद सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस के पास से दबोच लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व बाइक बरामद हुई है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल ब्रजेंद सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला, शक्ति सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें