जेसीआई राठ निरंजना के अधिष्ठापन समारोह में अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कस्बे के उत्सव पैलेस में शुभारंभ मुख्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसीआई इंडिया पीपीपी प्रकाशा डी केरल एवं विशिष्ट अतिथि मंडलाध्यक्ष डा.नवीन बुधौलिया ने दीप जलाकर कर किया। नवनिर्वाचित
अध्यक्ष प्रियंका द्विवेदी और सचिव मीनाक्षी, कोषाध्यक्ष ममता प्रदीप गुप्ता सहित सदस्य सुनीता स्वर्णकार, माया सर्राफ, निधि बुधौलिया, निशि पुरवार, रोहिणी बुधौलिया, प्रीति अरोरा, सीमा कोष्टा, प्रियंका सिंह, अर्चना खरे, शिवांगी अग्रवाल, करिश्मा पुरवार, मीनाक्षी यादव, पूजा आदि को पद एवं गोपनीयता
की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि जेसीआई परिवार में जो भी व्यक्ति शामिल होता है। उसका विकास निश्चित है। जेसी अध्यक्ष डा. सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट पेश की। सदस्यों ने विधायक का सम्मान किया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष डा.नवीन बुधौलिया,मुहम्मद अनवार, प्रमोद सर्राफ,, अरूण तिवारी, कैलास
चन्द्र अगवाल, डा. हरीओम नगाइच, जमील राठवी, चन्द्रशेखर मिश्रा, विनय अग्रवाल, जगदीश चचोंदिया, ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रवीण बुधौलिया, मोहम्मद रिजवान, धर्मेंद्र कोष्ठा, हरीकिशन राजपूत, डा.रवीन्द्र मिश्रा, शिवप्रसाद दाऊ, डा.विवेक नगायच, डा.रामरतन गुप्ता, बृजभूषण सोनी दाऊ, सत्यपाल यादव सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।