फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घोटाले के साक्ष्य मिटाने को चलाया जेसीबी, किसान की तिल की फसल चौपट

विज्ञापन
फोटो 18 एचएएमपी 13- जेसीबी मशीन से नष्ट की गई फसल दिखाता किसान। संवाद
विज्ञापन
फोटो 18 एचएएमपी 13- जेसीबी मशीन से नष्ट की गई फसल दिखाता किसान। संवाद
विज्ञापन


= ग्राम सचिव और पंचायत मित्र पर 15 लाख के गबन का आरोप
= स्थलीय जांच से पहले फसल नष्ट करने की डीएम से शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

बिवांर (हमीरपुर)। मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के भुगैचा गांव में ग्राम सचिव और पंचायत मित्र पर घोटाले के साक्ष्य मिटाने के चक्कर में किसान की फसल चौपट कर देने का गंभीर आरोप लगा है।
गांव की प्रधान भगवती देवी ने ग्राम सचिव अजीत कुमार और पंचायत मित्र अमित पाल पर सांठगांठ कर दस फर्जी कामों में करीब 15 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया था। उन्होंने 15 सितंबर को जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रधान के मुताबिक 10 सितंबर को हुए सोशल ऑडिट में धांधली का खुलासा हुआ था, जिसमें दोनों ने उनके जाली हस्ताक्षर बनाकर रकम निकाल ली।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस खबर को बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया, लेकिन स्थलीय जांच के लिए अधिकारी के गांव पहुंचने से पहले ही बुधवार रात ग्राम सचिव और पंचायत मित्र ने किसान महेंद्रपाल सिंह के खेत में खड़ी तिल की फसल पर जेसीबी चलाकर मेड बनाने की कोशिश की। किसान का कहना है कि उसी खेत पर मेडबंदी दिखाकर फर्जी रकम निकालने का आरोप था और जांच से पहले सबूत छिपाने के प्रयास में उसकी फसल नष्ट कर दी गई। पीड़ित किसान ने बिवांर थाने में दोनों के खिलाफ मशीन से फसल बर्बाद करने की शिकायत की है।
मुस्करा विकासखंड अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया था और जांच के लिए एपीओ चंदा वर्मा को गांव भेजा गया था, लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। किसानों का आरोप है कि एपीओ आईं तो थीं, लेकिन ग्रामीणों के सवालों से बचते हुए खानापूर्ति करके चली गईं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भुगैचा के किसानों ने आरोपी सचिव और पंचायत मित्र के खिलाफ जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा है। किसान योगेंद्र पाल सिंह, महेंद्रपाल सिंह आदि ने कहा कि पहले फर्जी कामों का पैसा निकाला गया और अब भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने के लिए खेतों में खड़ी तिल की फसल नष्ट कर दी गई। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें