बैठक को संबोधित करती डा.श्रेया।
- फोटो : अमर उजाला
गुलशन वेलफेयर सोसायटी की सचिव डा.श्रेया ने रिदम एकेडमी के सदस्यों के अलावा नगर की संभ्रांत महिलाओं के साथ बैठक की।
बैठक में डा.श्रेया ने गुलशन वेलफेयर सोसायटी के रोटी बैंक एवं साझा चूल्हा जैसे सामाजिक कार्यों में नगर की महिलाओं को भी जागरूक कर उन्हेंसम्मिलित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस बार नगर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सात दिन तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
जिसमें सुपर मॉम डांस प्रतियोगिता, सावन क्वीन, मटकी फोड़, मिस हमीरपुर कांटेस्ट, मेंहदी प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जो भी इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहता है वह रिदम एकेडमी में आकर संपर्क करें। बैठक बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।