बिवांर(हमीरपुर)। इसरो में कार्यरत वैज्ञानिक ने थाना प्रभारी से माता-पिता की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बड़े भाई के ससुरालीजनों पर उनसे अभद्रता करने व फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के बांधुर खुर्द निवासी बालकृष्ण ने बताया कि वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) में बतौर वैज्ञानिक कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई श्रीकृष्ण अपनी पत्नी ऊषा संग उससे व उसके माता-पिता से अलग रहते हैं। पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद उसके भाई की पत्नी ने अपने मायके सिसोलर से भाइयों व मां को फोन करके बुला लिया।
उन लोगों ने आकर दूसरे घर में रह रहे बीमार माता-पिता और शादीशुदा बहनों को गाली-गलौज की। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे गए। जबकि वृद्ध माता-पिता बड़े बेटे व बहू से अलग रहते हैं थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर आई है मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)