फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के हेलिकाप्टर का निरीक्षण

विज्ञापन
व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर का निरीक्षण
विज्ञापन
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव ने शुक्रवार को देहरा और जसवां-परागपुर का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) ने ढलियारा में डॉ. कुंदन यादव की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के हेलिकाप्टर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर देहरा की एसडीएम शिल्पी बेक्टा, डीएसपी अनिल कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने बताया कि एफएसटी की ओर से यह एक रूटीन निरीक्षण था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों और क्रू मेंबर्स ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें