फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शिक्षण कार्य के दौरान अनुदेशक की मौत

विज्ञापन
फोटो 02 एचएएमपी 12- मृतक अनुदेशक आनन्द कुमार उर्फ विजय सोनी की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
रुआ सुमेरपुर। मौदहा विकासखंड के ग्राम किसवाही स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को शिक्षण कार्य के दौरान एक अनुदेशक अचानक बेहोश होकर कक्षा में गिर पड़े। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



पंधरी गांव निवासी आनंद कुमार उर्फ विजय सोनी (53) किसवाही के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को लगभग दोपहर 12 बजे वह कक्षा में पढ़ा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर गए। छात्रों ने प्रधानाध्यापक देवपाल सिंह को इसकी सूचना दी। प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान अशोक सिंह को जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर अनुदेशक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां चिकित्सक डॉ. परवेज अहमद कादरी ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित किया।



अनुदेशक की मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए शव गांव ले गए। आनंद कुमार अपने पीछे पत्नी आशा सोनी और इकलौते पुत्र रुद्र सोनी को छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई सतीश सोनी श्री गायत्री विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। छोटे भाई सुरेंद्र सोनी प्राथमिक विद्यालय पडोहरी में प्रधानाध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें