फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण में लापरवाही मिलने पर तकनीकी सहायक को बर्खास्त करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
निवादा गांव के मोखरी मजरे के निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी डा.ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने जल निकासी नाला निर्माण मानकों के अनुसार न होने पर तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण लेकर सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने मुस्करा के निवादा गांव के मोखरी मजरा में मनरेगा योजना से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निवादा गांव मोखरी मजरे में तालाब की खुदाई का कार्य मनरेगा से कराया जा रहा है। इस तालाब में कुछ लोग अतिक्रमण कर खेती करने लगे थे। इस पर प्रधान पूरे क्षेत्रफल की खुदाई कराकर वास्तविक रूप में ला रहा है। जिलाधिकारी ने प्रधान के कार्य की प्रशंसा की। कहा कि तालाब को मॉडल रूप में विकसित किया जाए। खुदाई कार्य में व्यवधान डालने वालों पर कार्रवाई की जाए।
कहा कि सभी गांवों में जल के परंपरागत स्रोतों नाला, कुआं तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाए। तालाबों के जीर्णोद्धार के बाद पौधरोपण किया जाए। डीएम ने तालाब में पानी जाने के लिए तैयार हो रहे इनलेट को सही ढंग से न बनाए जाने पर संबंधित तकनीकी सहायक से नाराजगी जताई। मौके पर 22 श्रमिक कार्य करते पाए गए।
विज्ञापन

सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य ने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने बिवांर में एक जल निकासी नाले के कार्य कर निरीक्षण किया। नाले कार्य में गुणवत्ता न होने तथा अनावश्यक ढंग से अधिक गहरा करने व लापरवाही पूर्ण ढंग से खुदाई कराने के साथ अनुपस्थित मिलने पर तकनीक सहायक रमेश मिश्रा से स्पष्टीकरण प्राप्त कर सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव मौजूद रहे।
सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार दिवस पर जनपद में कुल 1,30,162 श्रमिकों को एक साथ रोजगार दिया गया है। कहा कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा एक लाख 19 हजार 807, पंचायत राज विभाग द्वारा 1214, लघु सिंचाई द्वारा 1000, लोक निर्माण द्वारा 3025, वन विभाग 1985,पशुधन 849 श्रमिकों सहित अन्य विभागों ने श्रमिकों को रोजगार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार दिवस पर 1,17,888 श्रमिकों को रोजगार देना प्रस्तावित था लेकिन शुक्रवार को एक साथ 1,30,162 श्रमिकों को रोजगार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें