फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सीसीटीवी कैमरे लगवा वाहनों की करें निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सोमवार को पत्योरा गांव स्थित खदान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खनन और परिवहन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। वाहनों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने और धर्मकांटे का सत्यापन कराने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बिना वैध रॉयल्टी और आवश्यक प्रपत्रों के खनिज परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, खान अधिकारी विकास सिंह परमार और खान निरीक्षक उमाकांत मौजूद रहे।
जांच अभियान में 23 वाहनों का चालान
खनन विभाग के अनुसार 22 से 26 अक्तूबर तक चलाए गए जांच अभियान में अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के मामलों में 23 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए। कुल 12.63 लाख का जुर्माना लगाया गया। अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले में पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें