फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रेहड़ी वाले से मारपीट में दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पानीपुरी के पैसे मांगने पर रेहड़ी संचालक से मारपीट के मामले में कोतवाली के दरोगा व सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। मारपीट से आहत रेहड़ी संचालक व ग्रामीणों ने सीओ से शिकायत की थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी शिवा ने बताया कि दोपहर को वह अपनी रेहड़ी लेकर गांव में फेरी लगा रहा था। तभी कोतवाली के दरोगा शिवम दत्त व सिपाही अमित कुमार गांव पहुंचे व उनकी रेहड़ी से पानीपुरी खाईं। आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता किए जाने से भड़के ग्रामीण मंगलवार को सीओ कार्यालय पहुंचे।
वहां शिवा ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने दरोगा व कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा शिवम दत्त का कहना है कि शिवा रास्ते में रेहड़ी लगाए था जिससे आने-जाने वालों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने रास्ते से रेहड़ी हटाने को कहा था। मारपीट का आरोप फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें