फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रा साउंड केंद्रों पर छापेमारी

Tue, 22 Mar 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
अल्ट्रा साउंड केंद्र पर जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्या भ्रूण हत्या पर रोकथाम के लिए मंगलवार को एसडीएम और डिप्टी सीएमओ ने नर्सिंग होम में संचालित अल्ट्रा साउंड सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान कहीं ताला पड़ा मिला तो कहीं अल्ट्रा साउंड की रिपोर्ट ऑनलाइन न भेजे जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन


 डिप्टी सीएमओ डा. आरपी वर्मा ने बताया कि हमीरपुर रोड स्थित जेके हास्पिटल में अल्ट्रा साउंड कक्ष में ताला बंद मिला। डाक्टर भी नहीं थे। इसके बाद टीम ने चौपरा रोड स्थित डा. नृपत सिंह मेमोरियल अस्पताल में छापा मारा। यहां एक माह से महिलाओं की अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट ऑनलाइन न भेजे जाने की बात सामने आई।

इस पर   एसडीएम ने रिपोर्ट प्रतिदिन ऑनलाइन भेजने को कहा है। टीम ने चौबट्टा मोहल्ला स्थित आनंद क्लीनिक में छापा मारा। यहां कोई अल्ट्रासाउंड कराते नहीं मिला। बृजरानी हास्पिटल में सब ठीक मिला। पड़ाव स्थित ब्रह्मानंद चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड केंद्र दो महीने से बंद होने की बात पता चली। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। एसडीएम रामयश गौतम ने बताया कि लिंग परीक्षण करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें