फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में घायल फौजी समेत तीन की मौत

Sat, 13 Jun 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शुक्रवार को हाइवे पर हुईं दुर्घटनाओं में घायल तीन युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें इंगोहटा का एक फौजी भी शामिल है। फौजी का पोस्टमार्टम सैनिक अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अजय उर्फ रज्जू यादव (22) पुत्र रामाधार यादव जो मौजूदा समय में फौज में जम्मू में तैनात था छुट्टी पर घर आया था। वह अपने मित्र उमाशंकर प्रजापति (24) निवासी सूरजपुर के साथ बाइक से मुख्यालय जा रहा था। तभी चांदौखी के निकट हाइवे पर एक ट्रक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए फौजी अजय को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि उमाशंकर का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। उपचार के दौरान उमाशंकर ने शुक्रवार को ही दम तोड़ दिया। जबकि फौजी की मौत शनिवार को सुबह 4 बजे हो गई। इसी तरह शुक्रवार की शाम बिदोखर निवासी श्यामसुंदर कुशवाहा (20) पुत्र राजाभैया अपने भतीजे के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी मंडी समिति के निकट हाईवे पर सामने से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही मैजिक के पलट जाने पर इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए थे। श्यामसुंदर की हालत गंभीर होने पर कानपुर ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसका भतीजा खतरे से बाहर है। हाईवे में हो रही इन दुर्घटनाओं से लोगों में खासी चिंता बढ़ गई है। फौजी का पोस्टमार्टम सैनिक अस्पताल में ही किया गया।
इनसेट-
 कानपुर से कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-86 लोगों के लिए आफत बनकर आया है। टोल टैक्स शुरू होने के बाद डिवाइडर के अभाव में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और लोग असमय ही काल के गाल में समा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें