फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बास्केटबॉल में इंडस वैली की बालिका टीम बनी चैंपियन

Mon, 16 Mar 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा/राठ (हमीरपुर)। जिले में जूनियर बालक-बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं मौदहा व राठ के खेल मैदानों में हुईं। हॉकी, बास्केटबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जूनियर बालिका बास्केटबॉल के फाइनल में इंडस वैली पब्लिक स्कूल की टीम जेएनवी राठ को हराकर चैंपियन बनी।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसी तरह बालक बास्केटबॉल में छह और बालिका बास्केटबॉल में पांच टीमों ने हिस्सा लिया। इसी तरह हॉकी में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में एमएसजे स्पोर्ट्स मौदहा ने रहमानियां इंटर कॉलेज मौदहा को 6-1 से हराकर खिताब जीता। रहमानिया इंटर कॉलेज टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में समीर इमाम और सोना चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
वहीं राठ प्रतिनिधि के मुताबिक टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-18 बालक एकल वर्ग में अजय प्रथम, समीर द्वितीय और रुद्र तृतीय रहे। अंडर-18 बालिका एकल वर्ग में स्तुति ने पहला, काजल ने दूसरा और कनिष्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक बास्केटबॉल के फाइनल में जेएनवी राठ ने इंडस वैली पब्लिक स्कूल राठ को हराकर खिताब अपने नाम किया। इंडस वैली पब्लिक स्कूल राठ उपविजेता रहा। वहीं जूनियर बालिका बास्केटबॉल के फाइनल में इंडस वैली पब्लिक स्कूल राठ ने जेएनवी राठ को हराकर पहला स्थान हासिल किया। जेएनवी राठ टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें