भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत की ओर से श्री गायत्री तपोभूमि में बनवाए गए पाथवे और गेट का रविवार को ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम के कृपापात्र शिष्य स्वामी गिरीशानंद एवं स्वामी मुक्तानंद ने लोकार्पण किया। स्वामी गिरीशानंद ने कहा कि इस भूमि की रज स्वामी जी के चरणों से पवित्र हो चुकी है। यहां जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, वे उनकी कृपा और प्रेरणा से ही संभव हो रहे हैं।
नगर पंचायत ने करीब 20 लाख रुपये से तपोभूमि में उदय सिंह स्मृति पाथवे तथा मां गायत्री गंगा घाट पर गेट का निर्माण कराकर सुंदरीकरण कराया है। इस दौरान स्वामी गिरीशानंद ने कहा कि स्वामी रोटीराम आज भौतिक शरीर में मौजूद नहीं हैं लेकिन आध्यात्मिक रूप से सदैव विराजमान हैं। लोकार्पण के बाद गायत्री गंगा घाट पर गंगा आरती की गई। नगर पंचायत चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि आने वाले समय में यहां और भी विकास कार्य कराए जाएंगे। यहां पर स्वामी सर्वचैतन्य, बलदेव प्रसाद शास्त्री, स्वामी सुखानंद, स्वामी जगदीशपुरी, राजेश बाबू शिवहरे, राजेश सिंह, सौमित्र सिंह, निशांत सिंह, अनुज शिवहरे, बालगोपाल गुप्ता, छोटू सिंह, श्यामबाबू पांडेय, जयप्रकाश दीक्षित, मधु, संजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।