फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में पूर्व सभासद में खुद को आग लगाई

Mon, 10 Apr 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी पूर्व महिला सभासद ने सोमवार तड़के खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला को जलता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। गंभीर रूप से जली महिला को परिजन सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पठानपुरा मोहल्ला निवासी राजू वर्मा की 35 वर्षीया पत्नी रीना नगर पालिका की पूर्व सभासद है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे रीना वर्मा ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला को जलता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। पति राजू ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह भी मामूली रूप से झुलस गया। मोहल्ले के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। रीना की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सैफाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डा. मानसिंह राजपूत ने बताया कि महिला 81 फीसदी झुलस गई है। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। फिलहाल घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। मोहल्ले के लोग पारिवारिक विवाद बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें