फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकरोहा में डेढ़ दर्जन चीड़ और खैर के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

विज्ञापन
सकरोहा में काटा गया हरा पेड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। वन वीट बिहड़ू के तहत सकरोहा गांव में वन काटुओं ने मलकीयत भूमि पर डेढ़ दर्जन हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। भूमि मालिक को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पुलिस और वन विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। इसमें पता चला कि डेढ़ दर्जन हरे पेड़ों को काटा गया है। इसमें चीड़ और खैर के पेड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचकर कटे पेड़ों की गिनती कर आसपास के गांवों में जांच शुरू कर दी है। विभागीय टीम ने निरीक्षण के बाद पाया कि मलकीयत भूमि से डेढ़ दर्जन के करीब चीड़ और खैर प्रजाति के हरे पेड़ कटे हैं। हालांकि जांच के दौरान विभागीय टीम को लकड़ी नहीं मिली है। इसको लेकर आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सकरोहा गांव के सोमदत्त पुत्र देशराज ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 20 जनवरी, थाना बड़सर की दियोटसिद्ध चौकी में 21 जनवरी को शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी नौ कनाल मलकीयत भूमि से अज्ञात लोगों ने दर्जनों चीड़ और खैर के पेड़ काटे हैं। शिकायत बिझड़ी वन विभाग के पास पहुंची तो सोमवार को वन विभाग की टीम ने भूमि का जायजा लिया। वन वीट बिहड़ू के वन रक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सकरोहा में मलकीयत भूमि से हरे पेड़ काटने शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। एसएचओ बड़सर मस्तराम नायक ने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें