फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सड़क पर दिखेगा गोवंश तो नपेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सड़कों पर यदि गोवंश बैठा या घूमता दिखाई देगा तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। गो-सेवा आयोग के सदस्य ने बैठक में गोवंशों की खराब हालत पर नाराजगी जताते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने गोचर भूमि की जानकारी तलब करते हुए इसमें नैपियर घास उगाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में गोवंश संरक्षण संबंधी योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों, सड़कों और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे गोवंशों को कैटल कैचर के माध्यम से पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया जाए। मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र से जिले में गोवंश के आने की जानकारी मिलने पर उन्होंने एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय को निर्देश दिए कि इसे रोकने के सख्त कदम उठाए जाएं। कबरई बीडीओ से कहा कि वे क्षेत्र के गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं।
महोबा नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार को निर्देश दिए कि शहर की सड़कों पर जो भी गोवंश घूम रहा है, उन्हें कैटल कैचर के माध्यम से पकड़कर कान्हा गोशाला पहुंचाएं। बैठक में कई गोशालाओं में पानी भरने की समस्या बताई गई तो आयोग के सदस्य ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई भी गोवंश सड़क पर घूमता दिखाई दिया तो संबंधित नगरीय निकाय के ईओ और बीडीओ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें