फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मैंने हमेशा गलत रास्ते चुने... सुसाइड नोट लिख युवक ने जान दी

विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 41 मृतक भूपेंद्र। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। मैं बुरा था, मेरे कर्म भी बुरे थे। मैंने ही हमेशा गलत रास्ते चुने... हो सके तो माफ कर देना। सुसाइड नोट में ये बातें लिखकर मंगलवार सुबह जलालपुर रोड स्थित देवलिया देव तालाब में कूदकर युवक ने जान दे दी। सुसाइड नोट उसके घर के शौचालय से बरामद हुआ। इसमें उसने खुद के गलत रास्ते पर चलने की बात लिखी है।
विज्ञापन

नगर के जलालपुर रोड स्थित मोहल्ला पठानपुरा में कामता प्रसाद राजपूत परिवार के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा भूपेंद्र (31) मंगलवार तड़के चार बजे घर से करीब 500 कदम दूर देवलियादेव तालाब पहुंचा। वहां एक मिनट रुकने के बाद करीब 18 फीट गहरे तालाब की मुंडेर पर चढ़कर छलांग लगा दी। इधर सुबह उसकी पत्नी निधि शौचालय गईं जहां उसे सुसाइड नोट मिला। इसमें भूपेंद्र ने तालाब में डूबकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट मिलते ही निधि ने परिजन को जानकारी दी। तालाब पर पहुंचे परिजन को भूपेंद्र नहीं मिला। इसके बाद पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई।
कैमरे की फुटेज में वह तालाब में छलांग लगाता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब पांच घंटे की तलाश के बाद भी भूपेंद्र का कोई पता नहीं चला। जब फायर ब्रिगेड टीम ने हाथ खड़े कर दिए तो मोहल्ले के लोगों ने मोर्चा संभाला। लोग हवा भरे ट्यूब लेकर पानी में उतरे और सुबह नौ बजे तक शव को खोज लिया। बड़े भाई दीपेंद्र ने बताया कि परिवार का सीमेंट सरिया का व्यापार है। छोटा भाई व्यापार में हाथ बंटाता था। भूपेंद्र की माैत से मां राजकुमारी देवी, पत्नी निधि बिलखती रहीं। उसके छह माह की बेटी बिट्टो है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा
मैं अपनी बीवी और बच्ची के लिए कुछ नहीं कर पाया लेकिन भाई से बड़ी कोई दौलत नहीं थी। मेरी बच्ची को बाप का एहसास न होने देना। निधि नासमझ है, दिल की बुरी नहीं है। उसकी गलतियां माफ कर देना। पूरे घर ने मुझसे पूछा, क्या कोई परेशानी है लेकिन किस मुंह से बताता- इतनी बड़ी गलतियां ही कीं मैंने। हमेशा सबने समझाया, कभी किसी की बात नहीं मानी। घर के बाद सबसे बड़ा धोखा अपनी बीवी बच्ची को दिया मैंने। लेकिन वह लोग इससे अनजान थे। पापा से विनती है, माता जी या किसी और को फालतू में परेशान न करें।

फोटो 06 एचएएमपी 41 मृतक भूपेंद्र। स्रोतः परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें