फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पति ने नहीं दिए पांच हजार रुपये, पत्नी ने बच्चों के साथ पीया जहर

Sun, 15 Dec 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना व ग्राम सिसोलर में महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर ससुर ने पुलिस बुलाकर एंबुलेंस से तीनों को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


ससुर के अनुसार बहू ने अपने बेटे का जन्म दिन मनाने के लिए सूरत में मजदूरी कर रहे पति से पांच हजार रुपये मांगे थे। पति ने रुपये देने से मना कर दिया तो पत्नी ने यह कदम उठा लिया।

सिसोलर गांव निवासी शिवकुमार सूरत में रहकर मजदूरी करता है। रविवार को उसकी पत्नी चंद्रमोहनी ने पांच साल के बेटे दिव्यांशु का जन्म दिन मनाने के लिए पति से फोन पर रुपये भेजने के लिए कहा था। इस पर पति ने रुपये न होने की बात कह देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद चंद्रमोहनी ने बेटे दिव्यांशु व दो साल की बेटी दिव्या के साथ घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर घर में मौजूद महिला के ससुर पुन्ना प्रजापति ने यूपी 112 को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने तीनों को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया।

चिकित्सक के अनुसार तीनों की हालत सामान्य है। एसपी मीडिया सेल के अनुसार पीआरवी ने एंबुलेंस से महिला व उसके दोनों बच्चों को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां तीनों की हालत ठीक बताई जा रही है।
ससुर के अनुसार जन्म दिन मनाने के लिए बहू रुपये मांग रही थी। इस बात को लेकर तीन दिन से झगड़ा कर रही थी। रविवार को उसने किलनी मारने वाली दवा खुद और अपने दोनों बच्चों को खिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें