फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटा, कई गांवों में अंधेरा

Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर कस्बे के 132 केवीए सब स्टेशन से बिवांर सब स्टेशन को जाने वाली 33 हजार हाईटेंशन लाइन का तार आंधी में टूट जाने से दस घंटे तक पौथिया, बिवांर व सुमेरपुर द्वितीय सबस्टेशन ठप हो गए। जिससेे 50 से अधिक गांव बीती रात अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत विभाग के प्रयासों के बाद 10 घंटे बाद रात को सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे आंधी आने से 132 केवीए सुमेरपुर से निकलने वाली 33 हजार हाईटेंशन लाइन का तार बंडा व विदोखर गांव के बीच टूटकर गिर गया। जिससे बिवांर, पौथिया व सुमेरपुर द्वितीय सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे इन तीनों स्टेशनों से जुडे़ 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप रही।

बिवांर सब स्टेशन के जेई आलमगिरि ने बताया कि शाम को पेट्रोलिंग के बाद घटनास्थल का पता चल सका तब कर्मचारियों ने तार को जोड़ने का काम शुरू किया। रात 11 बजे के  बाद हाईटेंशन लाइन दुरुस्त की जा सकी। तब कही जाकर तीनों स्टेशनों की आपूर्ति शुरू पाई। तार टूटने से बिवांर, लोदीपुर निवादा, बांधुर, छानी, पौथिया, उमरी, सायर, इंगोहटा आदि गांव अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत आपूर्ति न होने  के कारण जलापूर्ति भी नहीं हो सकी। रात को बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें