मुख्यालय के अमन शहीद यज्ञशाला मोहल्ले में शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इसमें गृहस्थी राख हो गई। घर में रखा बेटी की शादी का सामान भी जल गया। मोहल्ले के लोगों और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
अमन शहीद यज्ञशाला निवासी संतू यादव हलवाई है। रविवार को वह एक कार्यक्रम में मिठाई बनाने गया था। घर के अन्य परिजन भी किसी काम से बाहर गए थे। इस बीच शार्ट सर्किट होने से उसके घर में आग लग गई।
मोहल्ले के लोगों ने जब घर से लपटें उठती देखीं तो संतू को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल और अन्य लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।
पीड़ित संतू ने बताया कि उसकी बेटी की दो मार्च को शादी होनी है। आग लगने से बेटी की शादी के लिए जुटाया सामान भी जल गया। गृहस्थी भी राख हो गई। उसने बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।