मौदहा (हमीरपुर)। संघ की शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू जगेगा, देश जगेगा के नारे के साथ समस्त देश में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में मौदहा खंड के ग्राम उरदना में सिद्ध बाबा के स्थान पर विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत राजेश दास ने की, जबकि मुख्य वक्ता आरएसएस प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख सर्वेश कुमार रहे। करहिया मंडल की भजन मंडली ने संगीत से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
मुख्य वक्ता सर्वेश कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हिन्दू समाज को जागृत होने की विशेष आवश्यकता है। अध्यक्ष महंत राजेश दास ने जोर देकर कहा कि सनातन संस्कृति ही देश की मूल संस्कृति है। कार्यक्रम का संचालन उत्तम सिंह ने किया। इस अवसर पर बजरंग धाम सिजनौड़ा के महंत रघुनंदन दास, संत शिवचरन दास, समाजसेवी तेज प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, भुवनेश शुक्ला, रामदेव सिंह, राजकुमार, वीरू सिंह (उरदन) सहित हजारों हिन्दू बंधु एकत्र हुए।