बिवांर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के इंगोहटा-छानी मार्ग पर मवईजार गांव में शांति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मवईजार गांव निवासी देवेंद्र उर्फ पिंटू श्रीवास्तव (33) और अमन श्रीवास्तव (18) गैस सिलेंडर लेने बाइक से छानी जा रहे थे। छानी की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया।
घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से छानी सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी नंदराम ने बताया कि स्कॉर्पियो व बाइक को थाना परिसर में खड़ा कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।