फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थी सीखेंगे साफ्ट व कोर स्किल

Mon, 08 Sep 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी कौशल विकास में निपुण बनेंगे। उन्हें रोजगारपरक शिक्षा दी जा रही है। अब प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत इन्हें 400 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में कोर स्किल, सॉफ्ट स्किल शामिल है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह पहल छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए की जा रही है। कौशल मिशन के प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पहली बार विद्यालयों में कौशल विकास मिशन 400 घंटे का प्रशिक्षण दे रहा है। प्रशिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को हेल्थ सेक्टर का कोर्स कराया जा रहा है। इससे उनकी संचार क्षमता, व्यक्तित्व विकास और तकनीकी समझ बढ़ेगी। जिले के तीन माध्यमिक विद्यालयों जीजीआईसी सुमेरपुर, जीआईसी मुस्करा और पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज इमिलिया में कुल 560 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनमें सुमेरपुर में 140, मुस्करा 210 व इमिलिया में 210 विद्यार्थियों को रोजगारपरक बनाए जाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। योजना के तहत कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्रों को कौशल विकास में निपुण बनाया जा रहा है।



रोजाना दो घंटे दिया जाता प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि रोजाना दो घंटे का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जाता है। हेल्थ सेक्टर के तहत ड्रेसिंग, बीपी नापना, इंजेक्शन लगाना और दवाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। नर्सिंग कोर्स पूरा कराकर इन्हें रोजगार भी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें